Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय और एसएसबी ग्वाल्दम एवं श्रीनगर गढ़वाल के बीच शीघ्र ही समझौता ज्ञापन किया जाएगा। इस संबंध में एसएसबी श्रीनगर के डीआईजी सुभाष चंद्र नेगी और एसएसबी ग्वाल्दम के डीआईजी डीएन भोम्बे ने विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधी सहयोग को लेकर चर्चा की गई। कुलपति ने एसएसबी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय सशस्त्र बलों को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है और यह एमओयू दोनों संस्थानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।औपचारिक वार्ता में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर ओपी गुंसाई,डीन एकेडमिक प्रोफेसर प्रशांत कंडारी और एमबीए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र बाबू कुर्वा भी उपस्थित रहे। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसएसबी की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर एमओयू का कार्यवृत्त शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किया जाए,ताकि समझौते की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp