प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। पटना में 13,14 और 15 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में संजय गैरोला ने गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।इस प्रतियोगिता में देश के 33 प्रदेशों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। संजय गैरोला श्रीनगर के समीप किलकिलेश्वर चौरास के निवासी हैं तथा वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज,सोरना डोबरी,विकासनगर में सहायक अध्यापक व्यायाम के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता को उनकी खेल प्रतिभा,अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम माना जा रहा है।संजय गैरोला भाजपा पौड़ी जिले के जिला महामंत्री गणेश भट्ट के जियाजी सुनील गैरोला के छोटे भाई हैं। उनके बड़े भाई सुनील गैरोला हाल ही में अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं,जबकि दूसरे भाई मनोज गैरोला कीर्तिनगर ब्लॉक में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी एक भाभी संजीता गैरोला देहरादून में तथा दूसरी भाभी मीना गैरोला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल छह स्वर्ण पदक हासिल किए,जिनमें से एक स्वर्ण पदक गोला फेंक स्पर्धा में संजय गैरोला के नाम रहा। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र,विद्यालय और प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है। इस सफलता पर शिक्षकों,खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने संजय गैरोला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य,उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की है।
Spread the love