प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में 'जिला सैनिक परिषद' की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डाॅ.सरिता पंवार (अ.प्रा.) द्वारा किया गया,जिन्होंने अपर जिलाधिकारी,अन्य अधिकारियों एंव पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए पूर्व की त्रैमासिक बैठक के बिन्दुओं की समीक्षा एंव कृत कार्यवाही से अवगत कराया एंव अपर जिलाधिकारी से निर्देश प्राप्त किये,तत्पश्चात् पूर्व सैनिकों द्वारा उठायें गये बिन्दुओं से अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा शहीद स्मारक हेतु भूमि के चिन्हिकरण,शहीद सैनिक कैप्टेन जगदीश चन्द्र भटट् की स्मृति में शहीद द्वार के निर्माण,भमि अधिग्रहण का मुआवजा,रास्ते पर अतिक्रमण,भूमि क्रय,वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में उठाये गये बिन्दुओं पर चर्चा करने के उपरान्त संबंधित विभागों एंव जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया और अपर जिलाधिकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर किये जाने का आश्वासन दिया गया। अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डाॅ.सरिता पंवार (से.नि.) ने सभी अधिकारियों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी,सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी,निरीक्षक पुलिस विभाग,पूर्व सैनिक व ब्लाक प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
Spread the love
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में ‘जिला सैनिक परिषद’ की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डाॅ.सरिता पंवार (अ.प्रा.) द्वारा किया गया,जिन्होंने अपर जिलाधिकारी,अन्य अधिकारियों एंव पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए पूर्व की त्रैमासिक बैठक के बिन्दुओं की समीक्षा एंव कृत कार्यवाही से अवगत कराया एंव अपर जिलाधिकारी से निर्देश प्राप्त किये,तत्पश्चात् पूर्व सैनिकों द्वारा उठायें गये बिन्दुओं से अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा शहीद स्मारक हेतु भूमि के चिन्हिकरण,शहीद सैनिक कैप्टेन जगदीश चन्द्र भटट् की स्मृति में शहीद द्वार के निर्माण,भमि अधिग्रहण का मुआवजा,रास्ते पर अतिक्रमण,भूमि क्रय,वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में उठाये गये बिन्दुओं पर चर्चा करने के उपरान्त संबंधित विभागों एंव जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया और अपर जिलाधिकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर किये जाने का आश्वासन दिया गया। अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डाॅ.सरिता पंवार (से.नि.) ने सभी अधिकारियों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी,सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी,निरीक्षक पुलिस विभाग,पूर्व सैनिक व ब्लाक प्रतिनिधि उपस्थित हुए।