Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में नशे पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और नशा तस्करों की सप्लाई चेन ध्वस्त करने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली कोटद्वार पुलिस की ओर से नियमित चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP20Q6829 पर सवार एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 258 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल सीज कर दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष चंद्र सैनी पुत्र जगदेव सैनी निवासी नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अभिनव शर्मा हेड कांस्टेबल गुरमीत सिंह और हेड कांस्टेबल बृजपाल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *