प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 18 दिसंबर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रकाश सिंह ने आज बिरला परिसर में विशेष कार्याधिकारी परीक्षा के दौरान परीक्षा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 28 कक्षाओं में परीक्षार्थी बैठे हुए थे,जो इस परीक्षा का सबसे बड़ा केंद्र था।कुलपति ने परीक्षा संचालन की स्थिति की समीक्षा करते हुए केन्द्राध्यक्ष प्रो.रमा मैखुरी से परीक्षा व्यवस्था और सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा।परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से सभी तीनों सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ.विजय सिंह बिष्ट,डॉ.दीपक कुमार राणा और रमेश राणा भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष भी मौजूद थे। केंद्राध्यक्ष प्रो.रमा मैखुरी ने बताया कि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का सहयोग परीक्षा संचालन में मिल रहा है और परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो रही है।
Spread the love