प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा संचालित ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत लक्ष्मणझूला पुलिस और एसटीएफ ने नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 10.70 ग्राम प्रतिबंधित MDMA नशीला पदार्थ बरामद हुआ। दिनांक 17 दिसंबर 2025 को लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदल बगीचा के पास लक्ष्मणझूला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अभियान में शंकर गिरी और मनीष को पकड़ लिया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण,शंकर गिरी उम्र 56 वर्ष पुत्र कन्हैया गिरी निवासी ग्राम बारोदा तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा। मनीष उम्र 25 वर्ष पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम कीरारा पोस्ट चाका लावा जनपद टिहरी गढ़वाल वर्तमान में ढालवाला चीनी गोदाम मुनिकीरेती। पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक भवानी शंकर पंत एएनटीएफ/एसटीएफ देहरादून,उप निरीक्षक दीपक मैथानी एसटीएफ,अपर उपनिरीक्षक मनोज रमोला थाना लक्ष्मणझूला,अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह एसटीएफ,मुख्य आरक्षी मनमोहन एसटीएफ,आरक्षी प्रशांत चौहान एसटीएफ।पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करी पर सख्त निगरानी और सतत कार्रवाई का हिस्सा है। अभियान का उद्देश्य जनता को नशे से सुरक्षित रखना और नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों को रोका जाना है।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा संचालित ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत लक्ष्मणझूला पुलिस और एसटीएफ ने नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 10.70 ग्राम प्रतिबंधित MDMA नशीला पदार्थ बरामद हुआ। दिनांक 17 दिसंबर 2025 को लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदल बगीचा के पास लक्ष्मणझूला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अभियान में शंकर गिरी और मनीष को पकड़ लिया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण,शंकर गिरी उम्र 56 वर्ष पुत्र कन्हैया गिरी निवासी ग्राम बारोदा तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा। मनीष उम्र 25 वर्ष पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम कीरारा पोस्ट चाका लावा जनपद टिहरी गढ़वाल वर्तमान में ढालवाला चीनी गोदाम मुनिकीरेती। पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक भवानी शंकर पंत एएनटीएफ/एसटीएफ देहरादून,उप निरीक्षक दीपक मैथानी एसटीएफ,अपर उपनिरीक्षक मनोज रमोला थाना लक्ष्मणझूला,अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह एसटीएफ,मुख्य आरक्षी मनमोहन एसटीएफ,आरक्षी प्रशांत चौहान एसटीएफ।पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करी पर सख्त निगरानी और सतत कार्रवाई का हिस्सा है। अभियान का उद्देश्य जनता को नशे से सुरक्षित रखना और नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों को रोका जाना है।