प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के कुशल निर्देशन तथा अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश,रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में एवं सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग,पायल सिंह के आदेशानुसार “Universal Health Coverage Day” के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त शिविर में आमजन को Universal Health Coverage Day के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा यह बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ,गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करना उसका मूल अधिकार है।शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य से संबंधित सरकारी योजनाओं,निःशुल्क विधिक सहायता,स्वास्थ्य सेवाओं में अधिकारों एवं उनके संरक्षण के विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को यह भी अवगत कराया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त,शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में प्रतिभागियों की बीपी रक्तचाप एवं शुगर की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर रुद्रप्रयाग में विधिक जागरूकता शिविर स्वास्थ्य सेवाओं और अधिकारों पर जोर
