Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में 16 दिसंबर 2025 को चार दिवसीय 14वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2025 का विधिवत समापन हुआ। प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार और जनपद देहरादून पुलिस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया,जिसमें जनपद देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा रहे। उनका स्वागत आयोजन सचिव एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने पुष्पगुच्छ देकर किया। बैंड की मधुर धुन के बीच परेड संपन्न हुई। इसके पश्चात विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर अलंकृत किया गया और ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने आयोजन सचिव को आगामी प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ध्वज सौंपकर प्रतियोगिता का समापन घोषित किया। फाइनल मैच में जनपद देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार पुलिस को 185 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार पुलिस 100 रन पर ही सिमट गई। पूरे टूर्नामेंट में हरिद्वार पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार रहे,मेन ऑफ़ द सीरीज़/बेस्ट बल्लेबाज:नरेंद्र सिंह (जनपद हरिद्वार) बेस्ट बॉलर:ललित चौहान (जनपद हरिद्वार) बेस्ट कीपर/बेस्ट फील्डर:रणवीर सिंह (जनपद हरिद्वार),प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया और चार दिन तक चले रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों और अधिकारियों को उत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp