Spread the love

प्रदीप कुमार
गैरसैंण-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। गैरसैंण कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बालिका के गुमशुदा होने के मामले में पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से परिजनों की आंखों में खुशी लौट आई। वादी ने 15 दिसंबर 2025 को कोतवाली गैरसैंण में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है और खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया। तहरीर मिलते ही पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर तुरंत टीम गठित कर बालिका की खोजबीन और बरामदगी के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी,पतारसी और तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए निरंतर प्रयास किए और रामनगर क्षेत्र से बालिका को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह बिना बताए अपनी मौसी के घर गई थी। नाबालिग के सुरक्षित पाए जाने के बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने अपनी पुत्री की सुरक्षित वापसी पर चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी तत्परता की सराहना की। पुलिस ने बताया कि जनपद में नाबालिगों और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक अरुण कुमार,कांस्टेबल धनपाल और महिला कांस्टेबल निशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp