Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनपद पौड़ी से संबंधित वाद संख्या 23 वर्ष 2023 में वांछित अभियुक्त अभिषेक शाह को श्रीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस द्वारा बताया गया कि जनपद में वांछित एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अभिषेक शाह पुत्र गजेन्द्र शाह
निवासी रानीहाट थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल
हाल पता रामलीला ग्राउंड सुशील कुमार के मकान पर,श्रीनगर गढ़वाल पुलिस टीम,अपर उप निरीक्षक बीरेन्द्र बृजवाल,मुख्य आरक्षी दिनेश चौधरी,पीआरडी महेन्द्र सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp