Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशों के अनुसार जनपद रूद्रप्रयाग मे मेघा इंजीनियरिग एण्ड इन्फास्ट्रक्चर लि.सुमेरपुर मे आपदा प्रबंधन जागरुकता,लाइफ सेफ्टी पर आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण,त्वरित राहत.बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में रूद्रप्रयाग के मास्टर ट्रेनर कु.सीमा परमार/डी.डी.आर.एफ./एस.डी.आर.एफ.द्वारा प्रशिक्षण व जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर मेघा इंजीनियरिग एण्ड इन्फास्ट्रक्चर लि.सुमेरपुर के कार्मिक उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र अंतर्गत विद्यमान तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं के विषय में जानकारी दी गई एवम् आपदा के प्रकार आपदा के पहले,आपदा के दौरान और पश्चात की कार्यवाही के बारे मैं बताया गया।जिसमें आपदा से पूर्व तैयारी,सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के बारे में बताया गया। बेसिक उपकरणों की जानकारी,आपातकालीन स्थिति के समय क्या करें,स्ट्रेचर बनाना,प्राथमिक उपचार,सी.पी. आर.आग से बचने के तरीके,जंगली जानवरों से सचेत रहने के उपाय,और बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन,राज्य आपातकाल आपातकालीन के टोल फ्री नंबरों की जानकारी और मेघा कम्पनी सुमेरपुर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गों की भी जानकारी दी गई। साथ ही सभी को भू देव एप की जानकारी देते हुए,कार्मिकों से एप डाउनलोड करवाया गया।इस अवसर पर 120 कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp