प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में 23 दिसंबर 2025 को रोडवेज बस अड्डा और रेलवे गेट के बाहर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले विक्रम और टैम्पो चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों और हरिद्वार आने वाले यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को दूर करना और यातायात को सुचारु बनाना था।चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से विक्रम और टैम्पो का संचालन कर रहे चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 विक्रम और टैम्पो को सीज किया गया तथा 21 चालकों का मौके पर नकद चालान कर कुल ₹10,500 शमन शुल्क वसूला गया। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
Spread the love