Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में विशेष स्वच्छता महाअभियान आठवें दिन भी जारी रहा। कुंभ मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न गंगा घाटों मंदिर परिसरों सार्वजनिक स्थलों ग्रामीण बाजारों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न घाटों और क्षेत्रों से लगभग 16 टन गीला एवं सूखा कूड़ा एकत्रित किया गया। अभियान का उद्देश्य कुंभ से पहले हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में प्रेम नगर आश्रम पुल से सिंहद्वार पुल तक विभिन्न गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत और सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान में पुलिस लाइन के लगभग 250 प्रशिक्षु कर्मियों ने प्रतिभाग किया। प्रेम नगर आश्रम के महाप्रबंधक महात्मा सौम्यानंद के नेतृत्व में लगभग 40 कार्यकर्ताओं ने भी घाटों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई में योगदान दिया। भुवनेश्वरी महिला आश्रम एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम के 18 स्वयंसेवकों ने भी अभियान में भाग लेकर सफाई कार्य किया। इस दौरान 12 टन कूड़ा-कचरा एकत्रित कर निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा गया। अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों विभिन्न विभागों के कार्मिकों आश्रम के कार्यकर्ताओं पुलिस कर्मियों सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इनरव्हील क्लब हरिद्वार की ओर से गोविंद घाट पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य अतिथि महापौर किरण जैसल और गोविंदपुरी की पार्षद ममता नेगी ने प्रतिभाग किया। वहीं जिला पंचायत की ओर से नमामि गंगे घाट चंडी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 65 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और 325 किलोग्राम गीला कचरा एकत्रित किया गया। इसके अतिरिक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने नाई घाट पहुंचकर मां गंगा के घाट पर सफाई अभियान चलाया। विशेष स्वच्छता महाअभियान के अंतर्गत बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को सतनाम साक्षी घाट पर भी गंगा स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इसमें डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स और आदर्श युवा समिति की टीम के 20 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। स्वयंसेवकों ने घाट क्षेत्र में सफाई करते हुए लगभग 100 बैग कपड़े एकत्रित किए। इन कपड़ों का कुल वजन लगभग दो टन बताया गया। एकत्रित कपड़ों को उचित निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंप दिया गया। इसी क्रम में भारत स्काउट गाइड की ओर से नाई सोता घाट पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन की ओर से कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के अंतर्गत स्वच्छता अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गंगा घाटों मंदिर परिसरों सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण बाजारों को स्वच्छ बनाए रखने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना है। इसके लिए विभिन्न विभागों स्वयंसेवी संगठनों सामाजिक संस्थाओं शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता महाअभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने में सहयोग दें। प्रशासन ने कहा कि जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से कुंभ मेला 2027 से पहले हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान प्रेम नगर आश्रम के महाप्रबंधक महात्मा सौम्यानंद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत नगर स्वास्थ्य अधिकारी पवन कार्की प्रबंधक पवन कुमार सीएसआई श्रीकांत और सीआई मोहित कुमार सहित पुलिस कर्मी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *