Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में 30 दिसंबर 2025 को यातायात नियमों और पुलिस अधिनियम के उल्लंघन पर सख्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों और व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कुल 30 चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 5 मामले,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का 1 मामला,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के 2 मामले,दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने का 1 मामला,सामान्य यातायात नियमों के उल्लंघन के 10 मामले,वाहन में ओवर हाइट सामान रखने का 1 मामला तथा नो पार्किंग के 4 मामले शामिल हैं। जांच के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक द्वारा रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। आमजन की शिकायत पर वाहन को चिन्हित कर चालान किया गया और वाहन को सीज कर दिया गया।इसके अलावा चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चला रहे 5 चालकों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को सीज किया गया और संबंधित वाहन चालकों को पुलिस हिरासत में लिया गया।अभियान के अंतर्गत 81 पुलिस एक्ट के तहत 1 और कोटपा अधिनियम के तहत 1 कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp