प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा नववर्ष को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में अधीनस्थ पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह द्वारा कोतवाली कोटद्वार एवं क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार द्वारा कोतवाली श्रीनगर एवं थाना लक्ष्मणझूला में पुलिस बल की ब्रीफिंग ली गई।इस दौरान अधीनस्थ पुलिस बल को नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्थानीय नागरिकों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों द्वारा शांति, सौहार्द एवं अनुशासित वातावरण में नववर्ष मनाए जाने को सुनिश्चित करने,साथ ही सार्वजनिक स्थलों,पर्यटन स्थलों,बाजार क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हुड़दंग,नशाखोरी,अव्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर प्रभावी एवं त्वरित नियंत्रण रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही, ड्यूटी के दौरान सघन गश्त,सतर्क निगरानी,चेकिंग एवं सत्यापन,संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल की तैनाती तथा नागरिकों के साथ शालीन,सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना देने के निर्देश भी पुलिस बल को प्रदान किए गए।
Spread the love