Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।गैरसैंण में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। घटना को लेकर 15 जनवरी 2026 को वादी ने कोतवाली गैरसैंण में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम मटकोट,थाना गैरसैंण निवासी गौरव सिंह,उम्र 21 वर्ष,द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत कृत्य किया गया,जिससे वह गर्भवती हो गई।शिकायत प्राप्त होते ही कोतवाली गैरसैंण में मामला दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल को सौंपी गई। महिला एवं नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में उच्च स्तर से त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गैरसैंण के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जनपद पुलिस द्वारा महिला और नाबालिगों से संबंधित अपराधों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के तहत सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला कोतवाली गैरसैंण,महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल कोतवाली कर्णप्रयाग,अपर उपनिरीक्षक बिशन लाल,होमगार्ड मोहन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp