प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।कर्णप्रयाग में थानों की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा 17 जनवरी 2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय, बैरक और आवासीय भवनों की साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की गई। थाने पर तैनात कार्मिकों से शस्त्राभ्यास कराया गया तथा शस्त्रों के खोलने-जोड़ने की ड्रिल कराई गई। शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई और अभ्यास बनाए रखने के निर्देश दिए गए। थाने को आवंटित सरकारी संपत्ति और आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर उनके संचालन की जानकारी ली गई। मालखाना निरीक्षण के दौरान जिन मामलों का निस्तारण हो चुका है,उनके माल का शीघ्र निस्तारण करने तथा लंबित मालों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए। आपदा उपकरणों की कार्यशीलता की भी जांच की गई। इसके साथ ही CCTNS कार्यालय और थाना रजिस्टरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाने पर संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों को नियमित रूप से जांचने,सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन कर लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय स्तर से संचालित अभियानों पर प्रभावी कार्रवाई करने और थाने पर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद थाने पर नियुक्त सभी कार्मिकों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन,निष्ठा और ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया गया।
Spread the love