Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रैंतोली पेट्रोल पम्प के समीप देर रात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक बोलेरो कैम्पर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही चौकी जवाड़ी,कोतवाली रुद्रप्रयाग,एसडीआरएफ,डीडीआरएफ,आपदा कंट्रोल,108 और जल पुलिस को अलर्ट कर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंची टीमों ने रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाया। बताया गया कि बोलेरो कैम्पर सीधे नदी में गिर गया था। काफी प्रयासों के बाद नदी से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में बाहर निकालकर 108 सेवा की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन के विवरण और मृत व्यक्ति की पहचान से संबंधित जानकारी पृथक से साझा की जाएगी। देर रात करीब 4 बजे तक खोजबीन का कार्य चलता रहा,जिसे आज पुनःप्रारम्भ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp