प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।सिडकुल क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चा गुम हो जाने की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में चिंता का माहौल बन गया। बच्चे के माता-पिता मेहनत-मजदूरी करके घर चलाते हैं,ऐसे में बेटे के अचानक लापता हो जाने से वे अत्यंत व्यथित हो गए। सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस और स्थानीय लोग तत्काल हरकत में आए।बच्चे की तलाश के लिए मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच कर बच्चे की लोकेशन ट्रेस की।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। इस मानवीय और तत्पर कार्रवाई को लेकर आमजन और परिवार ने हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा की और उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
Spread the love