प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में थाना भगवानपुर क्षेत्र से जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले आरोपी अनमोल उर्फ प्रेमी उर्फ मोन्टी पुत्र भूपेन्द्र,निवासी प्रताप कॉलोनी,थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर की अगुवाई में की गई। दिनांक 8 जनवरी 2026 को आदित्य राणा निवासी भगवानपुर ने तहरीर दी कि आरोपी अनमोल और सह आरोपी रितिक ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया। गोली दीवार से टकराकर शहजाद निवासी भगवानपुर को छूती हुई निकल गई। तत्काल इस मामले में थाना भगवानपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी,पतारसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए कार्रवाई की गई। इसके परिणामस्वरूप 17 जनवरी 2026 को आरोपी अनमोल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को उसके और रितिक के बीच आदित्य राणा से झगड़ा हुआ था और इसी रंजिश के चलते दोनों ने फायरिंग की योजना बनाई। घटना के दिन दोनों आरोपी बाइक से नम्बरदार वाली गली पहुंचे,जहां रितिक ने पीछे बैठे होकर आदित्य राणा पर फायर किया,लेकिन वह बच गया। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। इस प्रकरण में दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले ही न्यायालय में सरेंडर कर चुका था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। नाम पता आरोपी अनमोल उर्फ प्रेमी उर्फ मोन्टी पुत्र भूपेन्द्र,निवासी प्रताप कॉलोनी,थाना भगवानपुर,जनपद हरिद्वार पुलिस टीम,उप निरीक्षक पुनीत दनौषी,कांस्टेबल रविन्द्र राणा,कांस्टेबल उवैदउल्लाह।
थाना भगवानपुर हरिद्वार में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
