Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सख़्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में 17 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने भगत सिंह चौक से पहले शौचालय के पास से आकाश उर्फ पतोडी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.070 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और 600 रुपये नगद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी की पहचान आकाश उर्फ पतोडी पुत्र लालू, निवासी रावली महदूद,निकट सम्राट मार्केट,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में सामने आया है कि वह पूर्व में भी अवैध गांजे की बिक्री और चोरी के मामलों में थाना सिडकुल से जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा उसके अन्य आपराधिक संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस टीम,प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय,कांस्टेबल आशीष शर्मा,कांस्टेबल संजय राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp