Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर 18 जनवरी 2026 को हर की पैड़ी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था के आगे मौसम भी फीका नजर आया और सुबह से ही गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर की पैड़ी पर पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई। पुलिस बल द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से गंगा स्नान कराकर उन्हें उनके गंतव्य स्थान की ओर सकुशल रवाना किया जा रहा है। भीड़ नियंत्रण,यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रही,जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी गई और आवश्यक स्थानों पर मार्गदर्शन भी किया गया। हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करें,ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से स्नान कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp