Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारी के हित में समान कार्य समान वेतन के सिद्धांत पर सहमति बनी है जिसका लाभ उपनल कर्मचारी को चरणबद्ध तरीके से प्रदान किया जाएगा इसके लिए बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा इस कमेटी की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड शासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया है एवं खुशी जताई है अनूप श्री पांथरी संरक्षक बार एसोसिएशन श्रीनगर ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में सरकार द्वारा 10 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे उपनल कर्मचारियों को समान वेतन दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाए जाने से उपनल कर्मचारी की लंबे समय से चले आ रही समान वेतन की मांग पर राज्य सरकार द्वारा लिया गया निर्णय कर्मचारियों के हित में लिया गया अभूतपूर्व ऐतिहासिक फैसला है जिससे 22000 उपनल कर्मचारियों को सीधे फायदा होगा जिसका बार एसोसिएशन श्रीनगर स्वागत करती है एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा इस कमेटी की अध्यक्षता कर रहे हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का हार्दिक आभार प्रकट करती है आभार प्रकट करने वाले एवं खुशी व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व सचिव विकास पंत,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,पूर्व सह सचिव देवी प्रसाद खरे,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,सुरेंद्र सिंह रौथाण,ओमप्रकाश मैठाणी,बलबीर सिंह रौंतेला,नीतेश भारती,आनंद सिंह बुटोला,राजेश जैन,रतन सिंह बिष्ट,आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp