Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद के विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत डुमैला मल्ला में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और 11 शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि 86 पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में लगभग 204 स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी न्याय पंचायतों में अलग-अलग तिथियों में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों से पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण शिविर स्थल पर नहीं हो सका है,उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। शिविर में स्वास्थ्य,समाज कल्याण,बाल विकास,वन, राजस्व,आयुर्वेदिक एवं यूनानी,पशुपालन,कृषि,उद्यान सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभ भी प्रदान किया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी,ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप नेगी,नोडल अधिकारी शिविर एवं कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजबीर सिंह,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोकेश सारस्वत,तहसीलदार शंकर सिंह,खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह बुटोला सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp