Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ हरिद्वार पहुंचे। उनके दौरे का उद्देश्य गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा करना रहा। इस दौरान बैरागी कैंप में वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारियों की डी-ब्रीफिंग ली गई। अधिकारियों से ड्यूटी से संबंधित फीडबैक प्राप्त कर सुरक्षा तैयारियों की जमीनी स्थिति का आकलन किया गया। पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता,अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए निर्धारित यातायात प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए,ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों को समय रहते आवश्यक ब्रीफिंग देने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp