Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एस सी ई आर टी देहरादून द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्साह,गरिमा और राष्ट्रभावना के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों ने प्रतिभाग कर अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक पहचान को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की झांकी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि ने राज्य के साथ-साथ संबंधित शैक्षणिक संस्थानों का मान बढ़ाया। इस सफलता में रेनबो पब्लिक स्कूल,चौरास के दो प्रतिभाशाली छात्र सूर्यांश गोदियाल एवं वेदांश गुसाईं की विशेष भूमिका रही।दोनों छात्रों ने बैगपाइप वादन के माध्यम से अनुशासित,संगीतमय और आकर्षक प्रस्तुति दी,जिसे दर्शकों एवं निर्णायक मंडल द्वारा खूब सराहा गया। छात्रों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत,लगन,अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण सफलता पर दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp