प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट,उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस घोषणा में जनपद पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार सहित कुल 5 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं,जो जनपद के लिए गर्व का विषय है। दिनांक 26 जनवरी 2026 को कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन,कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया-सर्वेश पंवार (IPS),वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,पौड़ी-पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर विशिष्ट कार्य के लिए निरीक्षक मौ.अकरम अंसारी-पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड सेवा के आधार पर अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार-राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक विशिष्ट कार्य के लिए अपर उपनिरीक्षक अरमोरर लोकेन्द्र तोमर-पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सेवा के आधार पर मुख्य आरक्षी संतोष कुमार- पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर विशिष्ट कार्य के लिए यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है,बल्कि पूरे पौड़ी पुलिस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। पदक विजेताओं द्वारा प्रदर्शित कर्तव्यपरायणता,निष्ठा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श और प्रेरणास्पद है।समस्त पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से सभी सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
Spread the love