Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय समारोह में सूचना विभाग के कर्मचारी प्रमोद सिंह बर्तवाल को उत्कृष्ट कार्मिक के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विभागीय कार्यों के कुशल निष्पादन,जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली एवं जनसूचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया द्वारा प्रमोद सिंह बर्तवाल को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय कार्यों में निष्ठा,पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने वाले कार्मिक विभाग और प्रशासन की मजबूती होते हैं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रमोद सिंह बर्तवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान प्राप्त करने पर प्रमोद सिंह बर्तवाल ने इसे अपने दायित्वों को और अधिक जिम्मेदारी के साथ निभाने की प्रेरणा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp