प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।26 जनवरी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय,श्रीनगर के चौरास स्थित कुलपति आवास परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह द्वारा रुद्राक्ष के पौधे सहित सेब,अमरूद,माल्टा,आम,संतरा,जामुन,पाम,नाशपाती,बादाम और अखरोट जैसे फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रगति और हरित विकास की कामना की गई। पौधारोपण कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं उद्यानीकी विभाग द्वारा की गईं,जिसका नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ.दीपक कुमार राणा ने अपनी टीम के साथ किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक और अधिकारी उपस्थित रहे,जिनमें प्रो.मोहन सिंह पंवार,प्रो.देवेंद्र सिंह नेगी,प्रो.मनमोहन सेमवाल,प्रो.राजेंद्र सिंह नेगी,प्रो.राजेंद्र सिंह फर्त्याल,डॉ.सुरेंद्र सिंह बिष्ट और डॉ.विजय कांत पुरोहित शामिल रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
