प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रेनबो पब्लिक स्कूल चौरस,श्रीनगर गढ़वाल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के उप प्रबंधक रिद्धिस उनियाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके उपरांत बैंड की आकर्षक प्रस्तुति और ध्वज सलामी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर उप प्रबंधक रिद्धिस उनियाल ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं,शिक्षकों और कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
