प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 6 जनवरी 2026 को कोतवाली लक्सर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के युवक अनिल द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। सूचना के आधार पर कोतवाली लक्सर में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले के शीघ्र खुलासे,नाबालिग की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली लक्सर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा टीम गठित कर नाबालिग की तलाश और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप गठित पुलिस टीम ने दिनांक 26 जनवरी 2026 को लक्सर क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर अभियुक्त अनिल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में भारतीय न्याय संहिता एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल पुत्र स्वर्गीय जगपाल निवासी ग्राम भोगपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार,पुलिस टीम उप निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी कोतवाली लक्सर,महिला उप निरीक्षक प्रियंका नेगी कोतवाली लक्सर,कांस्टेबल अजीत तोमर कोतवाली लक्सर,महिला होमगार्ड सरस्वती कोतवाली लक्सर।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 6 जनवरी 2026 को कोतवाली लक्सर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के युवक अनिल द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। सूचना के आधार पर कोतवाली लक्सर में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले के शीघ्र खुलासे,नाबालिग की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली लक्सर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा टीम गठित कर नाबालिग की तलाश और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप गठित पुलिस टीम ने दिनांक 26 जनवरी 2026 को लक्सर क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर अभियुक्त अनिल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में भारतीय न्याय संहिता एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल पुत्र स्वर्गीय जगपाल निवासी ग्राम भोगपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार,पुलिस टीम उप निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी कोतवाली लक्सर,महिला उप निरीक्षक प्रियंका नेगी कोतवाली लक्सर,कांस्टेबल अजीत तोमर कोतवाली लक्सर,महिला होमगार्ड सरस्वती कोतवाली लक्सर।