श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने,अपराधों की रोकथाम और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यापक पुलिस सत्यापन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों,श्रमिकों,फड़ ठेला संचालकों, होटल,धर्मशाला और लॉज में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों का गहन एवं दस्तावेज आधारित सत्यापन किया गया। इस दौरान पहचान पत्र,निवास प्रमाण पत्र और कार्य से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। पुलिस द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिन व्यक्तियों या संस्थानों द्वारा निर्धारित समयावधि में पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था अथवा अपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई थी,उनके विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।साथ ही आमजन को समय से पुलिस सत्यापन कराने,नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे,ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
Spread the love