श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार संपूर्णता अभियान 20 कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विकास भवन रोशनाबाद स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रानीपुर आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य संपूर्णता अभियान 20 के लक्ष्यों की जानकारी देना और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश देना रहा। यह अभियान 28 जनवरी से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल 2026 तक तीन माह तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत देशभर के 112 आकांक्षी जिलों और 513 आकांक्षी ब्लॉकों में चयनित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आकांक्षी जिला हरिद्वार और आकांक्षी ब्लॉक बहादराबाद में संपूर्णता अभियान 20 के अंतर्गत छह प्रमुख संकेतकों को संतृप्त किया जाना है। इनमें आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को नियमित पूरक पोषण,आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की माप दक्षता,कार्यात्मक शौचालय और पेयजल सुविधा वाले आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रतिशत,विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा तथा गोवंश के एफएमडी टीकाकरण का प्रतिशत शामिल है। अभियान के अंतर्गत आकांक्षी जिलों के लिए पांच प्रमुख प्रदर्शन संकेतक भी निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जन्म के समय वजन किए गए जीवित बच्चों का अनुपात,क्षय रोग मामलों की अधिसूचना दर,ग्राम और शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन,कार्यात्मक बालिका शौचालय वाले विद्यालयों का प्रतिशत तथा टीकाकृत पशुओं का प्रतिशत शामिल है। नीति आयोग द्वारा इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक गतिविधियों की सूची भी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प आज पूरे देश का लक्ष्य बन चुका है। इसी विजन को साकार करने के लिए नीति आयोग द्वारा संपूर्णता अभियान 20 संचालित किया जा रहा है,जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य,शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जाएंगे।मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने बताया कि नीति आयोग के निर्देशों के अनुसार 90 दिनों की समयावधि में निर्धारित संकेतकों को पूरा करना है। इसके लिए जिला और विकास खंड स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित लक्ष्यों को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करें। कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललिनी ध्यानी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,मुख्य शिक्षा अधिकारी,मुख्य कृषि अधिकारी,जिला कार्यक्रम बाल विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love