Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था,सीसीटीवी कंट्रोल रूम,साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती,नायब तहसीलदार चमोली सुश्री दीपशिखा,कांग्रेस पार्टी के मदन लोहानी,भारतीय जनता पार्टी के अनिल किशोर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp