Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की ओर से आयोजित होने वाले वसंतोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मेले के दौरान नगर की यातायात,स्वास्थ्य,विद्युत,पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान नगर के यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए पुलिस उपाधीक्षक को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि मेले के दौरान वाहनों की आवाजाही बाधित होने से लोगों को समस्याओं का समाना न करना पड़े। इसके साथ ही मेले के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेयजल,पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मेले के दौरान विभागीय स्टॉलों के साथ ही स्थानीय उत्पादों,महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाने की बात कही। ताकि स्थानीय उत्पादों को बढावा देने का कार्य किया जा सके। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन के माध्यम से स्थानीय उत्पदों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के शुभारंभ के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी निमंत्रण भेजा गया है। बैठक में उप जिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट,सीएमओ डाॅ.अभिषेक गुप्ता सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp