Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सेना,आईटीबीपी व अन्य विभागों के भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सेना आईटीबीपी और अन्य अधिकारियों से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित मामलों को समन्वय स्थापित कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सेना,आईटीबीपी एवं अन्य विभागों से संबंधित भूमि मामलों,सीमांकन के समाधान को लेकर चर्चा की। उन्होंने औली में भूमि सीमांकन को लेकर अपर जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी,ज्योर्तिमठ,सेना, आईटीबीपी राजस्व व संबंधित विभागों की टीम गठित कर संयुक्त सर्वेक्षण कर मामलों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को भूमि संबंधी सभी मामलों का निस्तारण शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी व समन्वित तरीके से करने की बात कही। साथ ही उन्होंने शासन स्तर पर लंबित मामलों में अनुस्मारक भेजने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,उपजिलाधिकारी ज्योर्तिमठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ, सेना,आईटीबीपी,सहित राजस्व,पर्यटन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp