श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन)कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को स्थान सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्र.श्रे.),श्रीनगर,जिला पौड़ी गढ़वाल के विश्राम कक्ष में दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में प्री-लोक अदालत बैठक का आयोजन किया गया। एवं माह फरवरी 2026 के प्लान आफ एक्शन का अनुपालन किए जाने के संदर्भ में बैठक आयोजित हुई उक्त बैठक में बार एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी रतूड़ी,प्रियंका रॉय,मानव बिष्ट,प्रीति बिष्ट प्रकाश नेगी आदि उपस्थित रहे। उक्त बैठक के दौरान माह फरवरी 26 के प्लान ऑफ एक्शन का अनुपालन किए जाने के संदर्भ में एवं दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अधिक-से-अधिक वादों के निस्तारण के संबंध में चर्चा की गयी।
Spread the love