श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून की ओर से गुरु राम राय विश्वविद्यालय,पटेलनगर में बजट युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवाओं के समग्र विकास,रोजगार के अवसरों और उनके भविष्य से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्य वक्तव्य दिया,जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है,जिससे शिक्षा,कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि बजट युवा सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और बजट में युवाओं के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया है। बजट 2026 शिक्षा,कौशल विकास,स्टार्टअप, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के माध्यम से युवाओं के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा मोर्चा युवाओं तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य लगातार करता रहेगा। कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर,भाजपा प्रदेश मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता,बजट कार्यक्रम सह-संयोजक शुभम सिमल्टी,सत्यम तोमर सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Spread the love