श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज,नंदासैंण चमोली के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा बेस अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा,अस्पताल प्रबंधन,आधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि करना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने मेडिकल कॉलेज में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को निकट से देखा तथा बेस अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। पहली बार मेडिकल कॉलेज देखने को लेकर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी अनेक जानकारियाँ विशेषज्ञों से प्राप्त कीं। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत ने विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा की प्रक्रिया,स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली तथा मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सफल करियर के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। विद्यालय की शिक्षिका मीना पुंडीर ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूजा जिंगोरही,दीपक बडोनी,दुष्यंत चौहान,कुंवर रावत,पीटीए चेयरपर्सन अर्जुन भंडारी,गिरीश थपलियाल सहित विद्यालय के 71 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Spread the love