श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान गठित पुलिस टीमों ने थाना और चौकी क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए 8 फरवरी 2026 को रायसी क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध दर्ज कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र संजय निवासी पंडितपुरी कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार,कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान गठित पुलिस टीमों ने थाना और चौकी क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए 8 फरवरी 2026 को रायसी क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध दर्ज कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र संजय निवासी पंडितपुरी कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार,कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह।