श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार आगामी कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी कुम्भ मेला सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कुम्भ मेला 2027 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा,सुगमता और प्रभावी भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन द्वारा सभी निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की नियमित रूप से स्थलीय समीक्षा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी में पुरानी गंग नहर सायफन के डाउनस्ट्रीम पर निर्मित किए जा रहे पुल का भी अवलोकन किया। यह पुल 90 मीटर स्पान का दो लेन वाला कंपोजिट स्टील पुल होगा,जिसका निर्माण लगभग 1659.42 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। पुल निर्माण कार्य 28 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया गया है,जिसे 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए और गुणवत्ता की जांच नियमानुसार समय-समय पर की जाए,ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी या संरचनात्मक समस्या उत्पन्न न हो। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love