Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी की घटना का हरिद्वार पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद कर ली गई है। थाना पथरी पर 8 फरवरी 2026 को ग्राम रानीमाजरा निवासी रौनक वालिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर थाना पथरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल जांच प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया,संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 9 फरवरी 2026 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंसल स्टोन क्रेशर के सामने से दो आरोपियों को चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन निवासी ग्राम रानीमाजरा उम्र 22 वर्ष तथा अनुज निवासी ग्राम रानीमाजरा उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में कांस्टेबल मुकेश चौहान,नरेश बहुगुणा,सुरेश रावत और सोहन राणा शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp