श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बनारसी में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार 10 फरवरी 2026 को पुलिस द्वारा पीएसी के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह कार्रवाई 01 फरवरी 2026 को ग्राम बनारसी में दो पक्षों के बीच घटित प्रकरण के दृष्टिगत की गई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने गांव के प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों से पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और किसी भी अफवाह से दूर रहने का आग्रह किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुल 118 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 एवं 135 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इस संबंध में आवश्यक रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट भगवानपुर को प्रेषित कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बनारसी में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार 10 फरवरी 2026 को पुलिस द्वारा पीएसी के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह कार्रवाई 01 फरवरी 2026 को ग्राम बनारसी में दो पक्षों के बीच घटित प्रकरण के दृष्टिगत की गई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने गांव के प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों से पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और किसी भी अफवाह से दूर रहने का आग्रह किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुल 118 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 एवं 135 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इस संबंध में आवश्यक रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट भगवानपुर को प्रेषित कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।