श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा सोमवार 10 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में जनपद में प्रचलित वृहद पुलिस निर्माण कार्यों से संबंधित इकाइयों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संबंधित निर्माण इकाइयों द्वारा अपने-अपने कार्यों की अद्यतन वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई, जिसकी पुलिस अधीक्षक द्वारा गहन समीक्षा की गई। चमोली जनपद में पुलिस विभाग द्वारा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इनमें थाना गैरसैंण एवं अग्निशमन इकाई गैरसैंण का नवीन भवन, पुलिस लाइन गोपेश्वर में प्रशासनिक भवन,भराडीसैंण में अराजपत्रित अधिकारियों के लिए पचास शैय्या वाला छात्रावास,एक सौ पुलिस कर्मियों के लिए बैरक सहित शौचालय एवं भोजनालय,पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वाहन पार्किंग एवं पेयजल व्यवस्था,तथा मंडल में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने सभी निर्माण इकाइयों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता,पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी कार्य स्वीकृत मानकों,तकनीकी मापदंडों एवं निर्धारित समय सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा एवं आपसी समन्वय बनाए रखने तथा कार्य के दौरान आने वाली किसी भी व्यवहारिक समस्या की समय रहते जानकारी देकर उसका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगामी विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की आवासीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए,ताकि निर्माणाधीन भवनों को सत्र के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उपयोग में लाया जा सके। इसके साथ ही भवनों में विद्युत,पेयजल,शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को समय से दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग एवं भवन त्रिवेंद्र सिंह राणा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इसके अतिरिक्त परियोजना प्रबंधक निर्माण उत्तराखंड पेयजल निगम देहरादून लिपिका कवि,अवर सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नेहा बधानी,अवर अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सूर्य प्रकाश मैठाणी एवं रेखा राणा,सहायक अभियंता पेयजल निगम श्रीनगर गढ़वाल इरशाद हसन,यातायात निरीक्षक चमोली योगेश सक्सेना,प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण मनोज सिरोला वर्चुअल माध्यम से,अग्निशमन एवं आपात सेवा अधिकारी सुशील कुमार अग्निशमन केंद्र गोपेश्वर तथा प्रधान लिपिक शाखा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर दिनेश कुनियाल उपस्थित
Spread the love