प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में सख्ती बरतते हुए लक्सर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,13 मार्च 2026 को कोतवाली लक्सर क्षेत्र के एक निवासी ने पुलिस को सूचना दी कि शुभम पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल भोगपुर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध अवैध संबंध बनाए।आरोप है कि इस दौरान आरोपी के भाई और माता ने भी पीड़िता को गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद लक्सर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखते हुए लगातार पतारसी-सुरागरसी की। तकनीकी सहायता और पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के चलते 14 मार्च 2026 को आरोपी शुभम को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया।आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश गैरोला महिला उपनिरीक्षक कल्पना शर्मा और कांस्टेबल अरविन्द चन्देल शामिल रहे।
Spread the love