प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने हुक्का गैंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,10 मार्च 2026 को गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी नगला खिताब थाना कोतवाली लक्सर ने पुलिस को शिकायत दी कि विशाल उर्फ बिशु कार्तिक गुरमीत अक्षय निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द और एक अन्य व्यक्ति रात के समय उसके घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने जबरन घर के आंगन में घुसकर फायरिंग की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई। पुलिस की कार्रवाई में घटना में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे आरोपी गुरमीत पुत्र स्व.प्रीतम निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द को 15 मार्च 2026 को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है जबकि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक चौधरी और कांस्टेबल अरविन्द चन्देल शामिल रहे।
Spread the love