प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब स्मैक चरस और गांजा जैसे नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने राहुल पुत्र संजय निवासी चावमंडी कोतवाली गंगनहर हरिद्वार हाल पता महादेवपुरम कॉलोनी सिडकुल और अजय पुत्र बलराम निवासी तरीकमपुर रुपचंद्र काजीवाला कोतवाली शहर जिला बिजनौर हाल पता देवभूमि स्कूल के पास रोशनाबाद सिडकुल को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 48 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का और 50 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय तोमर कांस्टेबल सुनील कुमार कांस्टेबल हरिसिंह और कांस्टेबल रिपेन्द्र कैन्तुरा शामिल रहे।
Spread the love