Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब स्मैक चरस और गांजा जैसे नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति शिवा चंचल पुत्र बिल्लू चंचल निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल मनोज डोभाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp