श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली कोटद्वार में अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोटद्वार पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई जांच में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का तथ्य प्रकाश में आया। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले उसके सौतेले पिता कमल काल्पनिक नाम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर तथा पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा साक्ष्य-संकलन की कार्यवाही एव आवश्यक जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा पीडिता के बयानों व अन्य एकत्रित किए गए साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर यह भी पुष्टि हुई कि पीड़िता की माता भी नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के अपराध में संलिप्त थी,जिसके पश्चात एकत्रित साक्ष्यों के के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका की माता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना प्रचलित है।
Spread the love