श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार 11 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी प्रकार की मिलावट न हो,इसके लिए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने बताया कि उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और पवन कुमार की टीम ने कावड़ पटरी मार्ग चिड़ियापुर,चंडीघाट और हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्थित स्थायी एवं अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों तथा कोल्ड ड्रिंक स्टोरेज कंपनी डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 28 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अनियमितताएं पाए जाने पर 7 खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी तिथि वाली स्लाइस,स्टिंग,फैंटा,लिमका सहित विभिन्न कोल्ड ड्रिंक की कुल 118 बोतलों को मौके से हटवाकर नष्ट कराया गया। इसके अलावा स्लाइस,क्रीमवेल केसर बादाम मिल्कशेक तथा स्टिंग एनर्जी ड्रिंक के 3 नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त ऊंचापुल ज्वालापुर स्थित कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर निर्मल इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया गया। यहां खाद्य पदार्थ सीधे जमीन पर रखे मिले तथा दीवारें और फर्श कच्चे पाए गए। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर स्टोरेज संचालक को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर को हरिद्वार क्षेत्र में एक्सपायरी हो चुकी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें तत्काल बाजार से हटाने और इसकी रिपोर्ट 3 दिन के भीतर विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
Spread the love